शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
गड़खा में शराब के साथ दो धराये
छपरा : जिले में शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है.
गड़खा संवाददाता के अनुसार
पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है. इस दौरान दो धंधेबाजों और चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेलवनिया में छापेमारी कर दो सौ देसी शराब के पाउच के साथ धर्मवीर राय को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पंचभिड़िया नहर के पास हुई छापेमारी में जिगना निवासी बिकाऊ महतो को शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं पर शराब पी रहे पंचभिड़िया के जंगबहादुर राम, कामेश्वर मांझी, जिगना के शैलेश महतो, पटना जिले के अनीसाबाद के पप्पू पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर पकड़े गये सभी आरोपितों को छपरा जेल भेज दिया गया.
दाउदपुर संवाददाता के अनुसार. पुलिस ने बंगरा गांव के बिनटोली में रविवार की देर संध्या गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर देशी शराब के दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मेरे मोबाइल के सरकारी नंबर पर एक फोन आया कि बंगरा गांव के बिनटोली में दो लोग धड़ल्ले से देशी शराब बेच रहे हैं. जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल छापेमारी दल गठित कर बिनटोली गांव पहुंच मौके से दो लोगों को 14 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में बिनटोली के अच्छेलाल बिन व शंकर बिन शामिल है.
इसुआपुर संवाददाता के अनुसार, पुलिस ने शराब के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि लौंवा गांव के उमेश राय तथा निपनियां गांव के देवेंद्र मांझी उर्फ भगत के शराब अड्डों पर पूर्व में अलग-अलग छापेमारी की गयी थी.
