ठंड की पड़ी मार: ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था बेपटरी

छपरा(सारण) : कोहरे व भीषण ठंड की मार ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था पर पड़ी है और ट्रेनों के परिचालन में समय पालन नहीं हो पा रहा है. शुक्रवार को करीब एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन आठ से 20 घंटे विलंब से हुआ. लंबी दूरी के महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन विलंब से होने के कारण यात्रियों […]

छपरा(सारण) : कोहरे व भीषण ठंड की मार ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था पर पड़ी है और ट्रेनों के परिचालन में समय पालन नहीं हो पा रहा है. शुक्रवार को करीब एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन आठ से 20 घंटे विलंब से हुआ. लंबी दूरी के महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन विलंब से होने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है और हाड़ कंपाती ठंड में भी यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में घंटों व्यतीत करना पड़ रहा है. ठंड व घने कोहरे के कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन पहले ही निरस्त कर दिया गया है.

इस वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है और रेलवे प्रशासन को भी काफी फजीहत उठानी पड़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >