डीएम ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों से 31 जनवरी तक संपत्ति का ब्योरा मांगा

छपरा (सदर) : डीएम हरिहर प्रसाद ने सरकार के सभी कार्यालयों एवं लोक उपक्रमों में कार्यरत समूह क से ग तक के पदाधिकारियों की चल एवं अचल संपत्तियों का ब्योरा 31 जनवरी तक मांगा है. डीएम ने इस आदेश से नियोजित कर्मियों को अलग रखा है. डीएम ने अपने पत्र में लिखा है कि अंग्रेजी […]

छपरा (सदर) : डीएम हरिहर प्रसाद ने सरकार के सभी कार्यालयों एवं लोक उपक्रमों में कार्यरत समूह क से ग तक के पदाधिकारियों की चल एवं अचल संपत्तियों का ब्योरा 31 जनवरी तक मांगा है. डीएम ने इस आदेश से नियोजित कर्मियों को अलग रखा है. डीएम ने अपने पत्र में लिखा है कि अंग्रेजी में तैयार दो प्रति हार्ड कॉपी एक सौ प्रति में सीडी समाहरणालय स्थिति स्थापना शाखा में जमा करना है.

उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार समूह क, ख एवं ग के पदाधिकारियों के चल-अचल संपत्तियों एवं दायित्वों का ब्योरा वेबसाइट के माध्यम से जारी किया जाना है. डीएम के इस आदेश के बाद विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी अपने संपत्ति एवं दायित्वों का ब्योरा तैयार करने में लग गये हैं. इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन, सड़क निर्माण विभाग, पंचायत, उत्पाद विभाग के कर्मचारी एवं पदाधिकारी शामिल हैं.

डीएम के आदेश के बाद इन विभिन्न विभागों में कई पदाधिकारी व कर्मी जो बालू एवं दारू के मामले में ट्रकों, धंधेबाजों को पकड़ने या सामान जब्ती के बाद छोड़ने के एवज में लाखों की कमाई करने वाले पदाधिकारी व कर्मी अपनी संपत्ति का ज्यादा नहीं बढ़ाने को लेकर विशेषज्ञों से ही आय एवं संपत्ति का ब्योरा बनवाने में लगे हैं. सारण जिले में पदाधिकारियों को कौन कहें कई विभागों के कर्मचारी या कुछ लोक उपकरणों के तकनीकी पदाधिकारी जो वर्षों से छपरा में जमे हुए हैं.

उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों में अपनी कारगुजारियों के बदौलत करोड़ों की कमाई की है. यहीं नहीं छपरा शहर में करोड़ों की संपत्ति खड़ा करने के अलावा दूसरे शहर में भी इमारत खड़ी की है. डीएम के इस आदेश के बाद खासकर ऐसे पदाधिकारियों एवं कर्मियों जिनमें जिला परिषद, नगर निगम, नगर पंचायत, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, कृषि आदि विभागों के कर्मियों में परेशानी देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >