अपहृत युवक को पुलिस ने किया बरामद

दाउदपुर (मांझी) : दाउदपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिलुई गांव से अपहरण कर एक कमरे में बंद किये गये युवक को बरामद कर लिया. वहीं पुलिस ने अपहरणकर्ता को भी उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि युवक के अपहरण होने की जानकारी […]

दाउदपुर (मांझी) : दाउदपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिलुई गांव से अपहरण कर एक कमरे में बंद किये गये युवक को बरामद कर लिया. वहीं पुलिस ने अपहरणकर्ता को भी उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि युवक के अपहरण होने की जानकारी एसपी के द्वारा दिये जाने के बाद स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से पिलुई गांव के ऋषि सिंह के मकान में छापेमारी की गयी. जहां एक कमरे में बंद युवक को बरामद किया गया.

बरामद अपहृत युवक सीवान जिला के मदारपुर गांव के रवींद्र प्रसाद का पुत्र कृष्ण कुमार बताया जाता है. जिसे पिलुई गांव में अपहरण के बाद एक कमरे में बंद किया गया था. अपनी बरामदगी के बाद कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे छपरा गुदरी बाजार से मुझे तीन लोगों के द्वारा हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी को सतर्कता पूर्ण मैसेज कर युवक ने पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग किया.

जिसके बदौलत पुलिस ने मौके से युवक को बरामद कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले युवक के बयान पर तीन अपहरणकर्ता मिथिलेश कुमार,प्रिंस कुमार तथा ऋषि कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज किया गया. जिसमें ऋषि कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >