कोहरे के कारण पलटा टेंपो, छह यात्री घायल

छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला के पास छपरा-मांझी एनएच 19 पर कोहरा व ठंड के कारण एक टेंपो पलट गया, जिससे उस पर सवार छह यात्री घायल हो गये. घटना मंगलवार को दोपहर की है. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक […]

छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला के पास छपरा-मांझी एनएच 19 पर कोहरा व ठंड के कारण एक टेंपो पलट गया, जिससे उस पर सवार छह यात्री घायल हो गये. घटना मंगलवार को दोपहर की है. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक यात्री को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. सभी घायल यात्री उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहा गांव के निवासी हैं.

घायलों में उमा शंकर प्रसाद, छोटक प्रसाद, सोनू प्रसाद, अरविंद प्रसाद, धर्मनाथ प्रसाद, अमावस प्रसाद शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल उमा शंकर प्रसाद को पीएमसीएच रेफर किया गया है. भगवान बाजार थाने की पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >