अगलगी में झोंपड़ीनुमा घर जला, हजारों की क्षति

दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनिया गांव में मंगलवार की दोपहर उपेंद्र महतो के झोंपड़ीनुमा मकान में अचानक आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपेंद्र के झोंपड़ीनुमा मकान के नजदीक ठंड से बचने के लिए अलाव जलाया गया था, जिसकी चिनगारी झोंपड़ी पर […]

दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनिया गांव में मंगलवार की दोपहर उपेंद्र महतो के झोंपड़ीनुमा मकान में अचानक आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपेंद्र के झोंपड़ीनुमा मकान के नजदीक ठंड से बचने के लिए अलाव जलाया गया था, जिसकी चिनगारी झोंपड़ी पर पड़ गयी.

आसपास के लोग अपने-अपने कार्य में लगे थे, तभी झोंपड़ी से धुआं निकलने लगा. लोग यह समझ रहे थे कि अलाव जलाने से धुआं निकल रहा है. इसी दौरान किसी ने शोर मचाया की झोंपड़ी में आग लग गयी है. देखते ही देखते झोंपड़ी आग की चपेट में पूरी तरह से आ गयी. इस संबंध में पीड़ित उपेंद्र ने बताया कि घर में रखा तीन बोरा धान, बिछावन, आवश्यक कागजात, कपड़े, बर्तन सहित अन्य सामग्री जल गयी.

ग्रामीणों के सहयोग से घंटों बाद आग बुझायी गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़ित काफी गरीब है. मेहनत-मजदूरी कर दो वक्त की रोटी जुटाने में दिन भर परेशान रहता है. तत्काल पड़ोसियों के घर से खाने-पीने की व्यवस्था की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >