पुिलस को देखते ही फरार हुए धंधेबाज
दिघवारा : दिघवारा पुलिस ने सोमवार को दिन भर दियारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया और अवैध शराब की कई भट्ठियों को नष्ट किया. मानुपुर पंचायत के दियारा क्षेत्र में दिन भर छापेमारी कर पुलिस ने कई भट्ठियों को ध्वस्त किया. पुलिस के पहुंचते ही धंधेबाज फरार हो गये. लगभग छह घंटे तक के अभियान में पुलिस ने 4 भट्ठियों को ध्वस्त किया. दियारा के इस इलाके में चले छापेमारी अभियान से धंधेबाजों में हड़कंप देखा गया.
