सुशासन दिवस के रूप में मना अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

छपरा (नगर) : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया. इस मौके पर सांसद रूडी ने कहा कि विकासवादी व्यवहार से देश को विश्वस्तरीय प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का राष्ट्रीय मुद्दों पर बात रखने की अपनी कला थी. इसी […]

छपरा (नगर) : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया. इस मौके पर सांसद रूडी ने कहा कि विकासवादी व्यवहार से देश को विश्वस्तरीय प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का राष्ट्रीय मुद्दों पर बात रखने की अपनी कला थी. इसी कारण वाजपेयी जी संयुक्त राष्ट्र संघ सहित कई विश्व मंचों पर भारतीय प्रतिनिधि के तौर पर प्रतिनिधित्व करते रहे हैं, जो कि उनकी प्रखरता का प्रतीक है.

वाजपेयी जी का सपना था कि हवाई चप्पल वाला आदमी भी हवाई जहाज में सफर कर सके. उनके मार्गदर्शन में जो नीतियां बनी उसी का परिणाम है कि आज हवाई जहाज की यात्रा सामान्य आदमी भी कर सकता है. वहीं भारतीय जनता पार्टी सारण जिला इकाई के तत्वावधान में स्थानीय सांसद कार्यलाय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया.

पार्टी के नगर अध्यक्ष सत्यानंद सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की. इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने सरकार द्वारा सुशासन स्थापित किये जाने के प्रयासों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अटल जी ने देश को विकास की राह दिखाने के साथ-साथ परमाणु शक्ति राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभायी . इस अवसर पर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में भी विभिन्न बूथों पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर सुनील सिंह, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र चौहान, अनिल कुमार सिंह, विजय रजक, प्रभास शंकर, डब्लू बाबा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार, श्यामबिहारी अग्रवाल, लवकुश सिंह,विक्की श्रीवास्तव सोनू सिंह, कांति, प्रहलाद चौरसिया, गुडू, अंशु, जयप्रकाश, मदन सिंह, कमलेश सिंह, बलवंत सिंह, संजय सिंह, मंजरी बानो, वरुण, अनूप यादव, पार्थ कुमार, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >