महिला के साथ छेड़खानी की तो धारदार हथियार से किया घायल

दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है छपरा(सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी छावनी मुहल्ले में एक महिला के साथ उसके भैंसुर ने छेड़खानी की तो, महिला ने धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया. इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो […]

दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है

छपरा(सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी छावनी मुहल्ले में एक महिला के साथ उसके भैंसुर ने छेड़खानी की तो, महिला ने धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया. इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. यह घटना मंगलवार की रात की है. इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
पीड़ित महिला ने बताया कि रात में वह घर में सोयी हुई थी, तभी उसके भैंसुर घर में घुस गए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे जिसका विरोध करने पर महिला को उसके भैंसुर ने पिटाई शुरू कर दी. महिला ने अपने बचाव में भैंसुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना के बाद भैंसुर की पत्नी व अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की.
इस घटना में पीड़ित महिला, उसके पति व अन्य लोग घायल हो गये. दूसरे पक्ष के भैंसुर व अन्य लोग भी घायल हैं. भगवान बाजार थाना में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है और पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार घटना का कारण पुरानी आपसी विवाद है. इसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >