बुधवार को होगी सम्राट कैबिनेट की बैठक, युवा, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत इन एजेंडों पर लग सकती है मुहर

Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट की बैठक बुधवार (7 जुलाई) को होगी. इस बैठक में कई विभागों से जुड़े अहम एजेंडों पर मुहर लग सकती है. युवाओं के लिए नई नौकरियां, नई योजनाओं की मंजूरी समेत कई फैसले लिए जा सकते हैं.

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार को होगी. यह बैठक मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में शाम 5 बजे होगी. इसमें दोनों डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी मौजूद रहेंगे. इनके अलावा अन्य विभागों के मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान कई अहम एजेंडों पर मुहर लगाई जा सकती है.

युवाओं के लिए निकाली जा सकती है बहाली

जानकारी के मुताबिक, बिहार के युवाओं के लिए नई नौकरी को लेकर फैसला लिया जा सकता है. कई विभागों में उनके लिए नई बहाली निकाली जा सकती है. सरकार की तरफ से साल 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य तय किया गया है. ऐसे में कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में उनसे जुड़ा फैसला लिया जा सकता है.

नई योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी

इसके अलावा नई योजनाओं को मंजूरी मिल सकती है. कई विभागों से जुड़ी महिलाओं, विधवा, बुजुर्गों और बिहार के लोगों के हित में नई योजनाओं पर मुहर लग सकती है. इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ा फैसला भी लिया जा सकता है. ऐसे में कल होने वाली बैठक बेहद खास मानी जा रही है.

नए निर्माणों को लेकर हो सकता है फैसला

इस बैठक में राज्य में सड़क, फोरलेन, पुल समेत नए निर्माणों को भी मंजूरी मिल सकती है. बिहार में रोड के साथ-साथ रेल और हवाई कनेक्टिविटी पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है. ऐसे में कुछ जिलों को नया तोहफा कैबिनेट की बैठक में सरकार की ओर से मिल सकता है.

इससे पहले 1 जुलाई को हुई थी बैठक

इससे पहले 1 जुलाई को कैबिनेट की बैठक हुई थी. इसमें 29 एजेंडों पर मुहर लगी थी. सरकार ने पांच नए केंद्रीय विद्यालयों के लिए जमीन उपलब्ध कराने, 31 बस स्टैंडों के आधुनिकीकरण, 1100 श्रद्धालुओं के लिए विशेष सोमनाथ यात्रा और बक्सर के भगवान वामन मंदिर के विकास सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए थे.

Also Read: मां नहीं बन सकीं अधिकारी तो बेटी ने सपना पूरा करने का ठाना, BPSC पास कर बनीं SDM, 2 बच्चों को संभालते हुए पूरी की पढ़ाई



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >