संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा में संदिग्ध परिस्थिति 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी.

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा में संदिग्ध परिस्थिति 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार ध्रुवगामा गांव निवासी गनौरी ठाकुर का 22 वर्षीय पुत्र मनीष ठाकुर शुक्रवार की रात सोने गया था. सबेरे नहीं उठने पर घर वालों ने तहकीकात की तो पाया मनीष की मौत हो चुकी है. हालांकि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले में गांव के मुखिया व सरपंच ने मौत की पुष्टि की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >