मुंडन संस्कार दौरान बिजली करेंट से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के भटौरा पंचायत वार्ड नौ कटघारा गांव में सोमवार की दोपहर मुंडन संस्कार दौरान अचानक करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई.

शिवाजीनगर : थाना क्षेत्र के भटौरा पंचायत वार्ड नौ कटघारा गांव में सोमवार की दोपहर मुंडन संस्कार दौरान अचानक करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. घटना बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के सुजीत मंडल के पांच वर्षीय पुत्र विकास राज और तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी का सोमवार की दोपहर मुंडन संस्कार होने वाला था. इसको लेकर घर पर टेंट- पंडाल व गाजेबाजे के साथ अन्य तैयारी की गई थी. मुंडन संस्कार से थोड़ी देर पहले महिलाओं के गीत गाने को लेकर साउंड का माइक लगा रहे थे. इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से सुजीत मंडल बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद परिजन इलाज के लिए बहेरी ले जा रहे थे. इसी क्रम में रास्ते में ही लखन मंडल के छोटे पुत्र सुजीत मंडल की मौत हो गयी. इधर, घर पर मौत की खबर सुनते ही परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया. मृत सुजीत मंडल का शव घर पहुंचते गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शव से लिपट कर मृतक की पत्नी विभा देवी, 65 वर्षीय बूढ़ी मां गीता देवी, वृद्ध पिता लखन मंडल फूट-फूट कर रो रहे थे. घटना की जानकारी मिलते वार्ड सदस्य रिंकू कुमारी, दीपक कुमार, श्रवण कुमार, जन वितरण विक्रेता पवन सिंह मौके पर पहुंच गये थे. पीड़ित परिवार के सदस्याें को सांत्वना देने में जुटे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >