स्नान के क्रम में डूबने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में स्नान के दौरान नहर के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई.

शाहपुर पटोरी . थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में स्नान के दौरान नहर के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान उक्त गांव निवासी शिवन महतो का पुत्र सुमन कुमार 26 के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पटोरी पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम युवक नहर में स्नान करने गया था. इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. मौके पर मौजूद मछुआरों ने उसे नहर से निकला. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >