श्रमिक स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के दुबहा गांव के महेश्वर महतो के पुत्र संजय कुमार महतो के रूप में की गयी है.

विद्यापतिनगर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के दुबहा गांव के महेश्वर महतो के पुत्र संजय कुमार महतो के रूप में की गयी है. स्टेशन मास्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक फैजाबाद से श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से आया था. उसकी लाश नौ नंबर गुमती के निकट मिली है. वह श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर काट गया था. इससे उसकी मौत मौके पर हो गयी. वहीं स्थानीय लोंगो का कहना है कि वह श्रमिक एक्सप्रेस में सवार था. विद्यापतिधाम स्टेशन पर गाड़ी के ठहराव नहीं होने के बावजूद वह गाड़ी से उतरने का प्रयास किया था. जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. उसके पास पहचानपत्र व रेल टिकट से उसकी पहचान किये जाने पर परिजनों को जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >