उमा पांडेय कॉलेज में रेड रन मैराथन, एचआईवी-एड्स जागरूकता का दिया संदेश

समस्तीपुर के उमा पांडेय महाविद्यालय में एचआईवी-एड्स जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम ने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया.

Samastipur News: प्रखंड के उमा पांडेय महाविद्यालय, पूसा में प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजय झा के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं माय भारत के सहयोग से शनिवार को रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था.

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने "जागरूकता ही सुरक्षा है" और "स्वस्थ युवा, सशक्त भारत" जैसे संदेशों के माध्यम से समाज में एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया.

एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रेड रन मैराथन में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कमलेश मांझी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. वृंदावन लाल जाटव, डॉ. डीसी पांडेय, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. मुकेश महतो और डॉ. विनीत विमल भी उपस्थित रहे.

बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभागियों का चयन

मैराथन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया. इनमें बॉबी कुमार, निशा कुमारी, नीतीश कुमार, बेबी कुमारी, किशन कुमार, स्वाति कुमारी, सोनू कुमार, सुमन कुमारी, चंदन कुमार और राजनंदनी कुमारी शामिल हैं.

कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवक जुली कुमारी, रंजन कुमार, रोहित कुमार, अभिनंदन कुमार, राजा कुमार, आयुष कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Subash chandra ku

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >