इंटर अकैडमी क्रिकेट टी 20 लीग फाइनल मैच येलो टीम ने सुपर ओवर में जीता।

दलसिंहसराय में आयोजित इंटर अकैडमी क्रिकेट टी 20 लीग का फाइनल मैच येलो टीम ने सुपर ओवर में रोमांचक तरीके से जीत लिया। जानिए मैच की पूरी जानकारी।

प्रतिनिधि.दलसिंहसराय: इंटर अकेडमी क्रिकेट टी 20 लीग का शानदार फाइनल मैच छात्रधारी इंटर विद्यालय के प्रांगण में क्रिकेट अकेडमी ग्रीन एवं क्रिकेट अकादमी येलो के बीच खेला गया.20 ओवरों के निर्धारित मैच में टॉस क्रिकेट अकादमी येलो के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.20 ओवर में उनकी पूरी टीम सभी विकेटों के नुकसान पर 96 रन बनाया.टीम येलो की तरफ से बल्लेबाजी में येलो के कप्तान यश ने 28 रन आदित्य ने 14 अनमोल ने 10 रन बनाया.गेंदबाजी में अर्णव ने तीन विकेट आयुष ने दो विकेट श्रेयांश ने दो विकेट अयमान और शौर्य मेहता ने एक-एक विकेट लिया.जवाब में 97 रनों का पीछा करते हुए क्रिकेट अकैडमी ग्रीन ने 18. 5 ओवरों में 96 रन बनाया और उनकी पूरी टीम ऑल आउट हो गई.इस तरह यह फाइनल मैच तैयार हुआ और मैच सुपर ओवर में गया. क्रिकेट अकैडमी ग्रीन की तरफ से बल्लेबाजी में अर्णव ने 28 अमन गुप्ता ने 18 सूर्यांश ने 10 और आक्रामक बल्लेबाज अयमान आबिद और शौर्य राज ने 5,5 रनों का योगदान दिया.गेंदबाजी में येलो टीम की तरफ से अंकित,सोनू कुमार,यश ने दो-दो विकेट लिये.आदित्य,अनमोल तथा श्रुति ने एक-एक विकेट लिया.सुपर ओवर में टीम ग्रीन के दोनों बल्लेबाज आउट हो गए और टीम येलो को तीन रनों का टारगेट दिया गया.जिसे येलो टीम ने चार गेंद में ही प्राप्त कर लिया इस तरह यह शानदार फाइनल मैच येलो टीम ने सुपर ओवर में जीता. फाइनल के मैन ऑफ द मैच अंकित,बेस्ट बैट्समैन अर्णव,बेस्ट बॉलर ऑफ़ द मैच यश, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट अर्णव, बेस्ट बॉलर ऑफ़ द टूर्नामेंट अंकित,बेस्ट बैट्समैन ऑफ़ द टूर्नामेंट अर्णव और बेस्ट फील्डर ऑफ़ द टूर्नामेंट शौर्य राज को मिला.मैच में विजेता टीम को विनर ट्रॉफी दलसिंहसराय के अवर निबंधक अजय कुमार चौधरी एवं पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद नवाब के द्वारा संयुक्त रूप से टीम येलो को दिया गया.उपविजेता टीम टीम ग्रीन को सभी महिला गार्जियन के द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया.मैच में अंपायर उमेश रहे थे.और मुख्य रूप से कुणाल मणि,निMतेश मेहता,औरंगज़ेब,अशफाक अंसारी ,राजू कुमार विकास पंकज ,शशि चौधरी, टीम कोच संतोष राय, विकास कुमार,ऑनलाइन स्कोरर माधव कुमार एवं बहुत सारे खेल प्रेमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >