Samastipur News:सेवा पखवाड़ा के रुप में कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम का जन्मदिन

आधुनिक भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गुप्ता ने मनाया.

Samastipur News: समस्तीपुर : आधुनिक भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गुप्ता ने मनाया. मौके पर लोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया. मौके पर समस्तीपुर ग्रामीण पूर्वी मंडल अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा आदि ने केक काटा. इस अवसर पर कमलेश कुमार भारद्वाज, निलेश कुमार अप्पू, विकास झा, कौशल किशोर ठाकुर, उमेश कुशवाहा, मन्नी कुशवाहा, निक्की कुमार, रामकृपाल महतो आदि थे. शिवाजीनगर : पीएम मोदी का जन्म दिवस खरसाम में भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया. मौके पर सुरेंद्र कुमार सुमन, कुमार प्रभाकर, आकाश कुमार, रमेश, रंजीत कुमार मंडल, संतोष कुमार, मणि शंकर कुमार, संजीत कुमार, धीरज कुमार थे. उजियारपुर : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत चैता दक्षिणी पंचायत से शुरू किया गया. जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. भाजपा नेता कमलकांत राय ने केक काटकर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की. मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय दास, चंदन कुमार मिश्रा, जितेन्द्र झा, विकास पटेल, रामबाबू राय, मनोज पांडेय, सरोज कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >