Samastipur News:ग्रामीण किसान की मूलभूत समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

विभूतिपुर प्रखंड में बिजली, पानी सहित किसान और ग्रामीणों की मुलभूत समस्याओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में सरकारी बस पड़ाव के समीप फुटपाथ पर धरना किया.

Samastipur News:समस्तीपुर: विभूतिपुर प्रखंड में बिजली, पानी सहित किसान और ग्रामीणों की मुलभूत समस्याओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में सरकारी बस पड़ाव के समीप फुटपाथ पर धरना किया. धरनास्थल पर सामाजिक कार्यकर्ता अमरजीत ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिरोध सभा हुई. सभा को संबाेधित करते हुए वक्ताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यशौली पर सवाल उठाए. कहा कि विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में जगह जगह बिजली, पानी की समस्या है. विभिन्न पंचायतों में लोगों को जमीन का खाता अलग अलग राजस्व ग्राम में चल रहा है. बिजली के कम वोल्��ेज के कारण उपभोक्ताओं को समस्या है. उप स्वास्थ्य केंद्र में कई आवश्यक दवा उपलब्ध नहीं है. इसके अलावे लूट चोरी जैसे अन्य आपराधिक घटनाएं भी तेजी से घटित हो रही है. इसके अलावे अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे. इसके उपरांत धरनार्थियों ने प्रतिरोध मार्च निकालते हुए समाहरणालय के समक्ष नारेबाजी की. मौके पर मनीष कुमार, शिशुपाल यादव, अमरजीत ठाकुर, संतोष ठाकुर, नितेश, अशाेक यादव, विन्देश्वर महतो, मंजू देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >