उजियारपुर में चचरी पुल से चलने को विवश ग्रामीण करेंगे आंदोलन

उजियारपुर के जमुआरी नदी पर पुल न बनने से ग्रामीण नाराज हैं। जान जोखिम में डालकर चचरी पुल से गुजरने को मजबूर ग्रामीणों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रतिनिधि उजियारपुर : प्रखंड की गावपुर व भगवानपुर देसुआ पंचायत को जोड़ने वाली जमुआरी नदी पर पुल बनाने की मांग अब तेज हो गई है.बताते चलें कि पूर्व से भी गावपुर पंचायत के वार्ड 9 के समीप जमुआरी नदी जो गावपुर पंचायत और भगवानपुर देसुआ पंचायत को जोड़ती हैं. इस नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण आवाज़ उठाते रहे हैं. लेकिन जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई पहल नहीं की है. विवश ग्रामीण अपने स्तर से बांस बल्ला के सहारे चचरी पुल बनाकर किसी तरह चलने का रास्ता तो बनाया लेकिन बरसात के दिनों में ग्रामीणों को चचरी पुल कभी भी टूटने व जान माल का खतरा का अंदेशा बना रहता है. बुधवार को ग्रामीणों ने जनसहयोग से बरसात से पूर्व चचरी पुल के समीप मिट्टी डालकर रास्ते को दुरुस्त करने का काम किया. बता दें कि इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों किसानों मजदूरों को खेती व मजदूरी करने के लिए एक दूसरे पंचायत में जाना पड़ता है. इस रास्ते उनके एक दूसरे पंचायत में आने जाने में सुविधा होती है. माकपा शाखा सचिव उमेश मल्लिक ने बताया कि पूर्व विधायक स्व. रामदेव वर्मा जब विधायक थे तो यहां एक पुल का निर्माण होना तय हुआ था. लेकिन किसी कारणवश बन नहीं पाया. उन्होने कहा कि इस समस्या से स्थानीय विधायक व सांसद को अवगत कराया गया है. बाबजूद इस दिशा में अबतक कोई पहल नहीं की गयी है. नतीजतन ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. जो कभी आंदोलन का रूप के सकता है. ग्रामीण छोटे पासवान,विश्वनाथ पासवान, अमीरी पासवान, हरिलाल पासवान, संजीत पासवान, छोटू पासवान, राजकुमार पासवान, विंदेश्वर पासवान, बब्बी कुमार, सूरज पासवान, शिवा कुमार, राज नारायण, धर्मेंद्र पासवान ने कहा कि अविलंब पुल निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mahakant pathak

Published by: Prem kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >