uttar bihaar ka mausam: 29 जनवरी उत्तर बिहार के कुछ जिलों में होगी बूंदाबांदी, तेज हवा की संभावना

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 28 जनवरी से 1 फरवरी तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

uttar bihaar ka mausam:

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 28 जनवरी से 1 फरवरी तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि 29 जनवरी को उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण गरज वाले बादल बन सकते हैं. इसके कारण कुछ स्थानों पर हल्का बूंदाबांदी हो सकती है. वर्षा के दौरान तेज हवा भी चल सकती है. अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में पछिया हवा चलने का अनुमान है. हवा की गति औसतन 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार रह सकती है. आज का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >