मृत युवक का शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

सरायरंजन : प्रखंड के उदयपुर गांव में शनिवार की सुबह मृत युवक शिवम कुमार झा (26) का शव आने से गांव में कोहराम मच गया.

सरायरंजन : प्रखंड के उदयपुर गांव में शनिवार की सुबह मृत युवक शिवम कुमार झा (26) का शव आने से गांव में कोहराम मच गया. मृत युवक के परिजन ने शव पर माथा पटक-पटक कर रो रहे थे. शव देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. मृत शिवम के माता-पिता, भाई-बहन आदि का रो-रोकर बुरा हाल देखा जा रहा था. मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवम शुक्रवार को बेगूसराय किसी काम से अपने ही बाइक से गया था. बेगूसराय से लौटने के क्रम में बछवाड़ा के निकट एनएच 28 पर किसी वाहन ने ठोकर मार दिया. इस घटना के बाद वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया. गहरी चोट लगने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मौत की सूचना पाते ही परिजन घटना स्थल के लिए निकल गये थे. वहां जाकर देखा तो युवक का मृत शरीर सड़क पर पड़ा हुआ था. इसके बाद बछवाड़ा पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर पर लाया. शिवम की मौत की सूचना पर क्षेत्र के लोग भी शोक जताने पहुंचे. परमानंद झा, रामबाबू झा, अशोक झा, अजित झा, सुधीर झा, विजय झा, रामलाल झा, सुशील कुमार राय, सदानंद झा, राजू झा, दयानंद झा, मुन्नु झा आदि मौके पर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >