Samastipur news:12 से 16 अप्रैल तक अनेक स्थानों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 12 से 16 अप्रैल 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

Samastipur news:समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 12 से 16 अप्रैल 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखें जा सकते हैं. इस अवधि में उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है. कुछ स्थानाें पर तेज हवा (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे) भी चल सकती है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दाेपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >