घर का ताला तोड़ कर चार लाख नकद समेत 15 लाख के जेवरात की चोरी

शहर के लोकनाथपुर गंज विस्कोमान चौक स्थित एक घर में छठ पूजा की रात्रि चोरों ने घर का ताला तोड़ कर चार लाख नकद व 15 लाख की जेवरात चोरी कर फरार हो गये.

दलसिंहसराय : शहर के लोकनाथपुर गंज विस्कोमान चौक स्थित एक घर में छठ पूजा की रात्रि चोरों ने घर का ताला तोड़ कर चार लाख नकद व 15 लाख की जेवरात चोरी कर फरार हो गये. इस संबंध में गृह स्वामी विमन कुमार ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि वह लोकनाथपुर वार्ड 15 में अपने परिवार के साथ रह रहे थे. छठ पूजा को लेकर उनकी पत्नी व बच्चे मायके गई थी. वह घर पर ही थे. शाम को खाना खाने के लिए अपने एक सहयोगी हॉस्पिटल संचालक के यहां 9:30 में गये थे. खाना खाकर जब वह रात्रि 11:30 को आये तो घर का लाइट बंद था. वह बिजली बोर्ड के पास गया तो चेंजर गिरा हुआ था. चेंजर को ऊपर किया, तो देखा गेट का ताला टूटा हुआ है. इसी दौरान पड़ोसी को फोन कर बुलाया और दोनों मिलकर जब देखा घर में रखा बक्सा, गोदरेज खुला था. पत्नी के मायके से मिले लगभग 15 लाख के ज्वेलरी व चार लाख नगद रुपये गायब थे. इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गयी है. उन्होंने आसपास के युवाओं पर शंका जाहिर की है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >