Samastipur News:बेवफा प्रेमिका ने आशिक को भिजवाया जेल

प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर सात जन्मों तक साथ रहने का वादा कर शादी रचाई थी. घर से निकलकर नई दुनिया के सपने देखे थे.

Samastipur News:मोरवा : प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर सात जन्मों तक साथ रहने का वादा कर शादी रचाई थी. घर से निकलकर नई दुनिया के सपने देखे थे. लेकिन प्रेमी को कहां मालूम था कि जिस प्रेमिका के साथ वह जीने-मरने की शपथ ले रहा है वही प्रेमिका शादी के बंधन को तोड़ उसे अलविदा कहते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा देगी. मुंबई से बरामद करने के बाद सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में बयान के लिये प्रस्तुत किया. युवक को युवती के संग प्यार रचाना और शादी करना महंगा पड़ गया. युवती ने कोर्ट में युवक के खिलाफ बयान देकर सबको चौंका दिया. बताया जाता है कि कोर्ट में युवती ने युवक के खिलाफ बयान दिया जिसके कारण युवक को जेल भेजा गया. वहीं युवती को उसके इच्छानुसार परिजन के साथ रहने की अनुमति मिल गयी. पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेजते हुए युवती को परिजन को सौंप दिया. मामले के अनुसंधानकर्ता एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि करीब एक महीना पहले घर से फरार हुए प्रेमीयुगल ने पहले शादी रचाया फिर फोटो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया. इधर, युवती के पिता ने हलई थाना में युवक पर उसकी बेटी को भगाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस लगातार मामले की छानबीन करते हुए उसके ठिकाने का पता लगाया. मुंबई के पुणे में उसके होने की जानकारी मिली. महिला कांस्टेबल के साथ वह मुंबई पहुंचे. दोनों को अपने कब्जे में लेते हुए मुंबई से हलई थाना तक के सफर में भी युवती ने युवक को अंतिम सांस तक साथ देने की बात कहती रही. लेकिन जब युवती को उसके परिजनों से मुलाकात हुई तो सारा माजरा ही बदल गया. इधर, जेल जाते-जाते युवक ने बताया कि उसे प्यार में बेवफाई मिली है. वह बेहद गरीब परिवार से है. वह बेरोजगार था. लेकिन युवती ने ही अपने पैसों के बल पर उसे बाहर निकलने की सलाह दी थी. वह उसके बहकावे में आ गया. उसने शादी भी रचाई. लेकिन अब सब कुछ कोर्ट में उल्टा बयान देकर उसे फंसा दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >