हसनपुर के भरवारा में ऑटो की ठोकर से किशाेर की मौत

इस घटना में किशोर की मौत हो गई.

हसनपुर. थाना क्षेत्र के सरहचिया-टेकुनामठ मार्ग पर साइकिल चला रहे किशोर को ऑटो से ठोकर लग गयी. इस घटना में किशोर की मौत हो गई. बताया जाता है कि सिंघिया थाना क्षेत्र के सोनमणि गांव के रामस्वार्थ पंडित का 15 वर्षीय पुत्र के केशव हसनपुर थाना क्षेत्र के भरवारा गांव स्थित अपने ननिहाल दूनीलाल पंडित के यहां आया था. घटना के वक्त वह साइकिल चला रहा था. इसी बीच तेज गति से आ रहे टेंपो ने ठोकर मार दिया. घटना के बाद चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष निशा भारती व अपर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पहुंच कर मामले की जानकारी ली. पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >