आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत, तीन घायल

सरायरंजन के किशनपुर यूसुफ में क्रिकेट खेलते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सरायरंजन, प्रतिनिधि : थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ पंचायत के वार्ड संख्या-08 में गुरुवार की शाम आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए.घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.मृतक की पहचान वार्ड संख्या-08 निवासी अखिलेश सहनी के 17 वर्षीय पुत्र आर्यन सहनी के रूप में हुई है.वहीं घायलों में वार्ड संख्या-07 निवासी अशोक सहनी के 13 वर्षीय पुत्र रत्नेश सहनी, भोला सहनी की पुत्री जुली कुमारी तथा हरिन्द्र सहनी की पुत्री संध्या कुमारी शामिल हैं. सभी का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि आर्यन, रत्नेश एवं अन्य बच्चे गांव में क्रिकेट खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर चारों झुलस गए.आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां आर्यन सहनी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. किशोर की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >