एसडीएसवीएम बटहा के छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है. स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद में भाग लेना परमावश्यक है. यह उद्गार सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा के प्रधानाचार्य रामचंद्र मंडल ने व्यक्त किया.

रोसड़ा : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है. स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद में भाग लेना परमावश्यक है. यह उद्गार सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा के प्रधानाचार्य रामचंद्र मंडल ने व्यक्त किया. उन्होंने बेगूसराय में आयोजित अंतरजिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्यालय से वहां सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को समारोह में मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. इसमें स्नेहा कुमारी प्रथम, सुमित कुमार द्वितीय स्थान, आदर्श कुमार, औरन दास, दीक्षित कुमार, यश कुमार, दिव्या कुमार तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शामिल हैं. इस अवसर पर विजेताओं ने अपने प्रशिक्षक करण कुमार के निर्देशन में ताइक्वांडो मुकाबले की दमदार झलक दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया. संचालन शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार ने किया. मौके पर मीडिया प्रभारी विजयव्रत कंठ, छात्रावास अधीक्षक घनश्याम मिश्र, रामबाबू दास, रामशंकर झा, ललित कुमार झा, ऋद्धि पांडेय, विकास कुमार, पंकज कुमार, अलका कुमारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >