छठे दिन भी जारी रही सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में बिगड़ने लगी स्वच्छता व्यवस्था

समस्तीपुर में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठे दिन भी जारी। मांगों को लेकर निकाला प्रतिरोध मार्च और समाहरणालय का किया घेराव। शहर में गंदगी का अंबार।

Sanitation Workers Strike: स्थायी नियुक्ति, सेवा सुरक्षा और अन्य तीन सूत्री मांगों के समर्थन में स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम सहित जिले के सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही. हड़ताल के कारण नगर निकायों की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है.

शहर में निकला प्रतिरोध मार्च

राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में ट्रेड यूनियन परिषद (एक्टू) के स्थानीय कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल हुए. स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ और एक्टू के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन से प्रतिरोध मार्च निकाला गया.

मार्च शहर के मुख्य मार्ग, सरकारी बस पड़ाव और स्टेडियम गोलंबर होते हुए समाहरणालय के मुख्य द्वार तक पहुंचा. वहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समाहरणालय का घेराव किया.

कर्मचारियों ने उठाईं सेवा सुरक्षा और स्थायी नियुक्ति की मांग

स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेता राजकुमार ने कहा कि नगर निकायों के स्थायी, दैनिक, संविदा, आउटसोर्सिंग और ठेका कर्मी वर्षों से सफाई, जलापूर्ति, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और राजस्व संग्रहण जैसी आवश्यक सेवाएं दे रहे हैं. इसके बावजूद कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, स्थायी नियुक्ति और अन्य लंबित मांगों पर सरकार ने अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है.

महासंघ के नेता जीवछ पासवान ने कहा कि सरकार और नगर निकाय प्रशासन के साथ कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन सभी बैठकें बेनतीजा रहीं. इसी कारण बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन एवं स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है.

कचरे का अंबार, लोगों की बढ़ी परेशानी

लगातार छह दिनों से सफाई कार्य ठप रहने के कारण शहर के कई वार्डों और मोहल्लों में कचरे के ढेर लगने लगे हैं. इससे लोगों को दुर्गंध और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

हड़ताली कर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वहीं, शहरवासियों ने प्रशासन और सरकार से जल्द समाधान निकालकर सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: रोसड़ा बाइपास परियोजना को मिली रफ्तार, 57.84 करोड़ की लागत से बनेगा 13.8 किमी लंबा मार्ग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >