सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर में मनाया गया सर्पदंश दिवस, बचाव और प्राथमिक उपचार के बताए गए उपाय

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर में सर्पदंश दिवस के अवसर पर बचाव और प्राथमिक उपचार पर विशेष चर्चा हुई. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सर्पदंश के लक्षणों, बचाव के तरीकों और अंधविश्वासों से दूर रहने की सलाह दी.

Anti-snake venom treatment: समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहनपुर में शनिवार को सर्पदंश दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने की, जहां सर्पदंश से बचाव और उसके सही इलाज को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

Bihar health department: सर्पदंश से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां और सुझाव

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विशेषज्ञों ने सर्पदंश से बचने के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय बताए. उन्होंने कहा कि हमेशा बंद जूते पहनें और रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का जरूर उपयोग करें. अनाज और खाने-पीने के सामान को हमेशा ढककर रखें तथा घर की दीवारों के छेदों को बंद करें ताकि चूहे या सांप भीतर न आ सकें. लकड़ी या अन्य सामान उठाने से पहले छड़ी से उसकी जांच कर लेनी चाहिए. साथ ही जमीन पर सीधे सोने से बचने और हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी गई. घर के आसपास की घास नियमित रूप से काटकर साफ-सफाई बनाए रखने पर भी जोर दिया गया.

स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई लक्षण और प्राथमिक उपचार की जानकारी

इस अवसर पर डॉ. रविंद्र कुमार ने मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को सर्पदंश के लक्षणों और उसके प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सांप के काटने के बाद रोगी को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाना चाहिए, उसे कम से कम हिलने-डुलने दें और बिना कोई देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर समुचित इलाज कराएं.

झाड़-फूंक और अंधविश्वास से बचने की सलाह

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि झाड़-फूंक, जड़ी-बूटी या घाव पर चीरा लगाने जैसी परंपरागत पद्धतियां जानलेवा साबित हो सकती हैं. समय पर अस्पताल पहुंचकर एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) का इंजेक्शन लगवाने से ही मरीज की जान बचाई जा सकती है. इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक मुकुल मयंक, बीसीएम सुमन कुमार, अवधेश कुमार और एएनएम सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें... अल्ट्रा प्रोसेस्ड खानपान से बढ़ रहा जानलेवा बीमारियों का खतरा, बेलसंड में सामुदायिक बैठक आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >