Ashokdham Train Stoppage: श्रावणी मेला के दौरान पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल स्थित अशोकधाम स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से 6 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है. रेलवे के इस फैसले से देवघर और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी. इसमें समस्तीपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं.
समस्तीपुर होकर चलने वाली ट्रेनों की समय-सारणी
अशोकधाम स्टेशन पर रुकने वाली प्रमुख ट्रेनों का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
- 05545 रक्सौल-देवघर स्पेशल: यह ट्रेन 11.08/11.09 बजे अशोकधाम स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
- 05546 देवघर-रक्सौल स्पेशल: यह ट्रेन 23.48/23.49 बजे अशोकधाम स्टेशन पर रुकेगी.
- 03527 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल: यह ट्रेन रात 01.23/01.24 बजे अशोकधाम स्टेशन पर ठहराव लेगी.
- 03528 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल: यह ट्रेन रात 01.35/01.36 बजे अशोकधाम पहुंचेगी और प्रस्थान करेगी.
कांवरियों और यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
श्रावणी मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है. अशोकधाम स्टेशन पर इन ट्रेनों के रुकने से आसपास के धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी.
ये भी पढ़ें: समस्तीपुर: सरकारी अस्पतालों में नई रेफरल व्यवस्था लागू, सदर अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
