Samastipur News:मोरवा : प्रखंड मुख्यालय में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ अरुण कुमार निराला की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई. इसमें सेक्टर पदाधिकारी को चुनाव से संबंधित निर्देश दिये गये. बीडीओ ने बताया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी को हर बूथों की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी देने को कहा गया है. बूथों पर पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली आदि की व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिये गये हैं. वहीं आवासन स्थल की भी व्यवस्था की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है. मौके पर सभी सेक्टर पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
