गंगापुर में सड़क हादसा, बच्चों को सड़क पार करा रहे स्कूल बस चालक की मौत

समस्तीपुर के मुसरीघरारी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बच्चों को सड़क पार करा रहे स्कूल बस चालक की तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. परिवार में मातम पसरा है.

Samastipur News: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में हुए सड़क हादसे में सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा निवासी 56 वर्षीय मो. आयूब की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है.

बच्चों को सड़क पार कराने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मो. आयूब एक स्कूल बस चालक थे. बताया जाता है कि घटना के समय वह स्कूली बच्चों को सड़क पार करा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी.

टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार में मचा कोहराम

मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

पुलिस जांच में जुटी

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. दुर्घटना में शामिल हाइवा ट्रक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >