Samastipur News: मछली मारने गए युवक की डूबने से मौत, उपलाता मिला शव

Samastipur News: मछली मारने के दौरान एक युवक पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। करीब 48 घंटे बाद युवक का शव बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samastipur News: चकमेहसी थाना क्षेत्र के गंगौरा ढाब बागमती नदी में उपलाता हुआ युवक का शव बरामद हुआ है. दो दिनों से इस शव की तलाश की जा रही थी. मृतक की पहचान कनीजर पंचायत के वार्ड दो त्रिमोहन निवासी भागनारायण सहनी के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सहनी के रूप में हुई है. शव ग्रामीण गोताखोरों के सहयोग से पानी से बाहर निकाला गया. युवक का शव मिलते ही भागनारायण सहनी व मृतक की मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. 

दो दिन पहले डूबा था युवक

दीपावली छठ पर्व के बीच बड़े पुत्र की मौत पर भगवान को कोस रही थी. स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व युवक नदी में डूब गया था. पूर्व मुखिया कैलाश सहनी ने शव मिलने की सूचना चकमेहसी थाने को दी. पूर्व मुखिया ने बताया कि बीडीओ ने घटना की सूचना पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से बीस हजार रुपये का चेक स्थानीय मुखिया के सहयोग से दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि दो दिन पूर्व युवक मछली मारने के दौरान डूब गया था.

कपड़ा धोने गई महिला की मौत

वहीं बीते दिन समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थानाक्षेत्र के भिड़हा पूर्व पंचायत के मछराही गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक विवाहिता की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मृतका बच्चों का कपड़ा धोने गई थी। मृत महिला की पहचान गांव के ही वकील पासवान की पत्नी चंद्रलेखा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >