समस्तीपुर: वारिसनगर में दिनदहाड़े झपट्टामार ने महिला सिपाही का मोबाइल छीना, आरोपी गिरफ्तार

Samastipur News: वारिसनगर में दिनदहाड़े झपट्टामार गिरोह ने महिला सिपाही का मोबाइल छीना. ग्रामीणों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने जेल भेजा। मामले की जांच एसआई ब्यूटी रानी कर रही हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Samastipur News: वारिसनगर में झपट्टामार गिरोह लगातार सक्रिय हो गया है. दिनदहाड़े अपराध की घटनाएं आम हो गई हैं और महिलाएं इनके मुख्य निशाने पर हैं. हाल ही में जिले की एक महिला सिपाही खुद इस गिरोह की शिकार बन गई.

दिनदहाड़े मोबाइल छिनने की घटना

वारिसनगर थाने में पदस्थापित महिला सिपाही नेहा कुमारी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह गुरुवार को समस्तीपुर से ऑटो से लौट रही थी. करीब 11:30 बजे कुसैया गांव के सौदागर चौक के पास दो युवकों ने पीछे से झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया.

ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी

जैसे ही सिपाही ने शोर मचाया, ग्रामीणों ने भाग रहे दोनों युवकों को पकड़ लिया और थाने को सूचना दी. मौके पर एएसआई मो. अफरोज आलम, सिपाही जन्नती खातून और अभिषेक कुमार पहुंचे.

अपराधी और बरामद सामान

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मो. मंसूर के पुत्र मो. परवेज (20) और स्व. गांगो साह के पुत्र छोटू कुमार (21), परतापुर गांव निवासी बताया. तलाशी में छीना हुआ मोबाइल बरामद हुआ और बाइक को जब्त कर दोनों आरोपियों को थाने लाया गया.

जेल भेजा गया

थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच एसआई ब्यूटी रानी को सौंपी गई है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >