Samastipur Crime News: समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पूरी घटना शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के बोरज गांव स्थित बरियाही घाट पुल के पास की है. मंगलवार को करेह नदी में करीब 45 साल के एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला.
शौच के लिए पहुंचे ग्रामीण की पड़ी नजर
रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के समय जब कुछ ग्रामीण नदी किनारे शौच के लिए पहुंचे, तभी उनकी नजर इस शव पर पड़ी. देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पहचान की कोशिश शुरू कर दी.
शरीर पर कई जगह चोट के निशान
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव काफी हद तक सड़ चुका था और युवक ने जींस-टीशर्ट पहन रखी थी. शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी देखे गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है.
यह भी पढे़ं: Sitamarhi News: शादी में पहुंचे लोगों को पिकअप ने कुचला, 2 की हालत नाजुक
