Love Affair: प्यार में पड़ा युवक बना किडनैपर, प्रेमिका के भाई को किया अगवा, पुलिस ने किया दिमाग हिलाने वाला खुलासा

Love Affair: समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोर को किडनैप कर लिया गया. शनिवार रात वासुदेवपुर गांव से 17 वर्षीय आशीष कुमार का कुछ बदमाशों ने हथियार दिखाकर अपहरण कर लिया था. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और तुरंत एक स्पेशल टीम का गठन कर जांच शुरू की गई.

Love Affair: समस्तीपुर में शनिवार रात एक अपहृत एक किशोर को स्थानीय पुलिस ने 24 घंटा के अंदर किडनैपर के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया. इस दौरान पुलिस की छापेमारी में बदमाश भयभीत होकर अपहृत को छोड़कर घटनास्थल से भाग निकले. पुलिस ने अपराधियों की भी पहचान जुटा ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश बनाई जा रही है. सोमवार को सदर अंचल कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सदर डीएसपी टू विजय महतो ने मामले का पर्दाफाश किया.

विजय महतो ने किया मामला का खुलासा

विजय महतो ने बताया कि शनिवार रात करीब साढे बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में सुधीर झा के 17 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर घर से अगवा कर लिया. पीड़ित परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत की. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआइटी गठित की गई, जो समस्तीपुर सहित वैशाली, मुजफ्फरपुर, छपरा, बेगूसराय समेत अन्य जिलों में बदमाशों के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश बनाई रही थी. साथ ही पुलिस की दूसरी टीम पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों व आसपास के ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही थी.

लड़का को छोड़ फरार हो गया बदमाश

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किडनैपर वैशाली और मुजफ्फरपुर जिला के बॉर्डर इलाके में अपहृत के साथ बदमाश मौजूद हैं. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची जिसके बाद बदमाश अपहृत बालक को छोड़कर फरार हो गया. डीएसपी ने बताया कि घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर ली गई है. आरोपित कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव के राजा सहनी और उसका शागिर्द है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवनंदनपुर गांव के राजा सहनी और वासुदेवपुर गांव के अपहृत किशोर की बहन के बीच पहले से प्रेम संबंध था. हाल ही में दोनों घर से भाग गए थे. जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपहृत किशोर की बहन को बरामद कर न्यायालय के आदेश पर रिमांड होम भेज दिया. इस संबंध में आरोपित राजा सहनी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज है.

प्रेमिका के परिजनों पर दबाव बनाने के लिए राजा सहनी ने उसके भाई को अपहरण की साजिश रची थी. आरोपित राजा सहनी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. छापेमारी दल में सदर अंचल निरीक्षक नीरज तिवारी, कल्याणपुर थानाध्यक्ष राकेश शर्मा, चकमेहसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार, वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >