Samastipur News:एसी चेयरकार में 525 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 990 रुपए का आरक्षित टिकट

दानापुर-जोगबनी वन्दे भारत ट्रेन में टिकट बुकिंग शुरू हो गई है. दानापुर से समस्तीपुर तक एसी चेयरकार में 525 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 990 रुपए का आरक्षित टिकट लेकर यात्री सफर कर सकते हैं.

Samastipur News:समस्तीपुर : दानापुर-जोगबनी वन्दे भारत ट्रेन में टिकट बुकिंग शुरू हो गई है. दानापुर से समस्तीपुर तक एसी चेयरकार में 525 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 990 रुपए का आरक्षित टिकट लेकर यात्री सफर कर सकते हैं. अगर सफर में खानपान की सुविधा लेना चाहते हैं तो दानापुर से समस्तीपुर तक में एसी चेयरकार में 595 और एग्जीक्यूटिव क्लास में स्नैक्स के लिए 1095 रुपये लगेंगे. दानापुर से जोगबनी एसी चेयरकार का 1310 और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2375 रुपए किराया लगेगा. जोगबनी दानापुर वन्दे भारत ट्रेन आठ कोच की है. ट्रेन की साफ-सफाई यात्रियों को प्रभावित करने वाली होगी. बताते चलें कि यह ट्रेन सोमवार से जोगबनी से शुरू हो रही है. जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस जोगबनी से 03.25 बजे खुलकर 03.35 बजे फारबिसगंज, 04.00 बजे अररिया कोर्ट, 04.50 बजे पूर्णिया, 05.26 बजे बनमनखी, 05.53 बजे दौरम मधेपुरा, 06.20 बजे सहरसा, 07.13 बजे खगड़िया, 07.33 बजे सलौना, 07.48 बजे हसनपुर रोड, 08.23 बजे समस्तीपुर, 09.00 बजे मुजफ्फरपुर, 09.45 बजे हाजीपुर रुकते हुए 11.30 बजे दानापुर पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >