समस्तीपुर स्टेशन पर 4 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, अंबाला की चावल फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर बाल तस्करी और मजदूरी को रोकने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया गया. इस दौरान 4 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया गया. बच्चों को अंबाला की चावल फैक्ट्री ले जाया जा रहा था.

समस्तीपुर: स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बाल मजदूरी एवं बाल तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल पुलिस के सहयोग से संयुक्त जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 5 से चार नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.

पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वे अंबाला की चावल फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे. बच्चों की सुरक्षा और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए राजकीय रेल थाना में जनरल डायरी दर्ज करायी गयी.

स्वास्थ्य जांच के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष किया गया प्रस्तुत

जनरल डायरी दर्ज होने के बाद सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण सदर अस्पताल, समस्तीपुर में कराया गया. इसके बाद बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

समिति के निर्देशानुसार बच्चों की आगे की देखभाल और संरक्षण के लिए उन्हें चाइल्डलाइन, समस्तीपुर को सुपुर्द कर दिया गया.

RPF और रेल पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

संयुक्त अभियान में प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की टीम भी सक्रिय रूप से मौजूद रही. अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों के माध्यम से होने वाली बाल मजदूरी और बाल तस्करी को रोकना तथा बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना था.

मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया, रेल पुलिस थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार, सोनेलाल ठाकुर, मुर मूरे साहेब सहित अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

मानसी-सहरसा रेलखंड पर 12 दिन बदलेगा ट्रेनों का परिचालन, 2 घंटे के ट्रैफिक-पावर ब्लॉक से ये ट्रेनें प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >