Samastipur News: समस्तीपुर : भाकपा माले, इंकलाबी नौजवान सभा एवं आइसा के संयुक्त आह्वान पर मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया गया. कार्यकर्ताओं ने शहर के मालगोदाम चौक स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालते हुए स्टेशन रोड, ओवरब्रिज, अनुमंडल कार्यालय होते हुए समाहरणालय के पास पहुंच कर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने हसनपुर थाना क्षेत्र के मंगलगढ़ में लगभग 35 वर्षों से बसे पी. सुन्दरैया नगर के द्वारीव भूमिहीनों के सैकड़ों घर बिना नोटिस उजाड़े जाने, त्रिवेणीगंज के पशुपालक किसानों के साथ बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट, रंगदारी मांगने एवं पुलिस की कथित मिलीभगत, विभिन्न थानों में निर्दोष लोगों पर दर्ज किये गये मुकदमों सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर उच्च स्तरीय जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने उजियारपुर थाना कांड संख्या 353/25, पूसा थाना कांड संख्या 41/25, खानपुर थाना कांड संख्या 124/25, वारिसनगर थाना कांड संख्या 306/25, कल्याणपुर थाना कांड संख्या 240/25 एवं 431/25 सहित अन्य मामलों को फर्जी बताते हुए इन्हें वापस लेने व एससी, एसटी थाना के लंबित मामलों में नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. इसके साथ ही कल्याणपुर अंचल के गोविन्दपुर खजुरी पंचायत स्थित छठियारी पोखर पर सात गांवों के श्मशान की सुरक्षा व गरीबों पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक की भी मांग उठाई गई. प्रतिनिधिमंडल से वार्ता का आश्वासन दिये जाने के बाद आंदोलन को स्थगित किया गया. अध्यक्षता भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार ने की. सभा को ललन कुमार, फूलबाबू सिंह, दिनेश कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, महावीर पोद्दार, अजय कुमार, रौशन कुमार, सुनील कुमार, लोकेश राज आदि ने संबोधित किया.
Samastipur News:निर्दोष लोगों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

Samastipur News:निर्दोष लोगों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
Copied link
भाकपा माले, इंकलाबी नौजवान सभा एवं आइसा के संयुक्त आह्वान पर मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया गया. कार्यकर्ताओं ने शहर के मालगोदाम चौक स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालते हुए स्टेशन रोड, ओवरब्रिज, अनुमंडल कार्यालय होते हुए समाहरणालय के पास पहुंच कर नारेबाजी की