Samastipur News:पेयजल संकट से नाराज लोगों ने किया एनएच 28 जाम

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 27 के महिला व पुरुषों ने गांधी चौक पर सोमवार को एनएच 28 को घंटों जाम कर आक्रोश जताया.

Samastipur News:ताजपुर : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 27 के महिला व पुरुषों ने गांधी चौक पर सोमवार को एनएच 28 को घंटों जाम कर आक्रोश जताया. लोगों ने बताया कि वार्ड 27 में स्थित नल-जल का राशि बकाया रहने के कारण बिजली का कनेक्शन विभाग ने काट दिया है. जिसके कारण पिछले एक सप्ताह से लोगों के घर में नल-जल का पानी नहीं मिल रहा है. स्थानीय लोगों ने नगर परिषद को आवेदन दिया था लेकिन पानी चालू नहीं होने पर लोगों ने हाइवे जाम कर दिया. सूचना मिलते ही चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी, वार्ड पार्षद अशोक राय, अजय दास, दीपक कुमार निरहुआ, सुरेंद्र सिंह के साथ जाम स्थल पर पहुंच कर बिजली का कनेक्शन जोड़वा कर पानी चालू कराया. इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया. चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि अत्यधिक बिजली का बिल बकाया था. इसलिए विभाग ने लाइन काट दिया था. तत्काल कनीय अभियंता से बात कर कुछ दिनों की मोहलत लेकर लाइन चालू कराया गया है. सभी लाभुकों से नल-जल की राशि प्रत्येक माह देने की अपील उन्होंने की. ताकि वार्ड में इस प्रकार की समस्या दोबारा उपस्थित न हो सके. बताते चलें कि नल-जल योजना में लाभुक से राशि वसूल कराना है. जिसका उपयोग बिजली विपत्र समेत अन्य कार्यों के लिए उपयोग में किया जाना है. परंतु अक्सर स्थलों पर यह देखा जा रहा है कि लाभुक राशि का भुगतान नहीं करते हैं. जिसके कारण इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >