ट्रेन में चढ़ने के दौरान जख्मी हुआ यात्री

स्थानीय जंक्शन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार अवध-असम में चढ़ने के दौरान गिर जाने से एक यात्री घायल हो गया.

समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार अवध-असम में चढ़ने के दौरान गिर जाने से एक यात्री घायल हो गया. ऑन ड्यूटी आरपीएफ की सूचना पर डॉ मनीष कुमार की टीम ने घायल यात्री का प्राथमिक उपचार स्टेशन पर किया. उस यात्री की पहचान राज कुमार यादव के रूप में की गयी है. वह मधुबनी जिला के जयनगर अंतर्गत घोरबंकी का रहने वाला बताया गया है. यात्री को परिजनों के साथ रेलवे हॉस्पिटल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >