Samastipur News: उजियारपुर प्रखंड के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सृजन साथी अभियान के तहत बैठक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा ने की. इस दौरान सर्वसम्मति से बृजेश राय को बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया.
Ujiarpur News: नए पंचायत अध्यक्ष को सौंपा गया चयन पत्र
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा ने नवचयनित पंचायत अध्यक्ष बृजेश राय को चयन पत्र सौंपा. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया.
महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता परेशान है. उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रही है.
संगठन विस्तार पर दिया गया जोर
कार्यकर्ताओं ने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने तथा जनसमस्याओं को लेकर लगातार जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया. नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएंगे.
यह भी पढ़ें: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में AISF-AIYF का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
