Samastipur News:विजया मंदा स्कूल के एक शिक्षक सस्पेंड व दूसरे की प्रतिनियुक्ति

प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजया मंदा में एक शिक्षक एवं एक शिक्षिका के बीच हुई मारपीट एवं गालीगलौज की घटना को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है.

Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजया मंदा में एक शिक्षक एवं एक शिक्षिका के बीच हुई मारपीट एवं गालीगलौज की घटना को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है. पूरे मामले की जांच के बाद डीपीओ स्थापना ने विशिष्ट शिक्षक मो. जावेद को निलंबित कर दिया है. निलंबन के दौरान शिक्षक को जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा. उसका कार्य स्थल बीईओ कार्यालय मोहनपुर होगा. दूसरी ओर बीइओ मनोज कुमार मिश्रा ने इस मामले में सम्मिलित विशिष्ट शिक्षिका प्रियंका कुमारी को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसौना भुसवरी में प्रति नियोजित कर दिया है. एक ही मामले में एक को निलंबन और दूसरे का डिप्टेशन की कार्रवाई चर्चा में है. बताया जाता है कि गत 22 अगस्त को स्कूल की समस्याओं को लेकर दो शिक्षक आपस में उलझ पड़े थे. यह बाद में मारपीट की घटना में तब्दील हो गई. स्थानीय लोगों के शिकायत पर प्रखंड शिक्षा कार्यालय ने मामले की जांच की थी. घटना के दिन ही बीईओ ने मामले की जांच कर दोनों को दोषी पाया था. उनके कार्यालय पत्रांक के प्रतिवेदन के आधार पर ही डीपीओ स्थापना ने जावेद को निलंबित कर दिया. अब निलंबित शिक्षक के विरुद्ध आरोप पत्र के लिए प्रपत्र क गठित करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. इस बीच डीपीओ माध्यमिक एवं साक्षरता प्रेमशंकर झा के नेतृत्व में गठित टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. जांच प्रभावित न हो इसके लिए एक को सस्पेंड तो दूसरा को डिप्टेशन कर दिया गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर बीईओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस तरह की कार्रवाई की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >