बाइक की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत

समस्तीपुर: अंगारघाट थाना क्षेत्र के अंगारघाट चौक के समीप रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई.

समस्तीपुर: अंगारघाट थाना क्षेत्र के अंगारघाट चौक के समीप रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान अंगारघाट गांव के ही वार्ड पांच निवासी अशोक राय की पत्नी 61 वर्षीय हीरा देवी के रुप में बताई है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. सदर अस्पताल में मृतका के पुत्र गणेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह उसकी मा हीरा देवी शौच के लिए घर से बाहर निकली. दरवाजे के सामने अंगारघाट से मुरियारो की ओर जा रहे बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दिया. इस दुर्घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गई. ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई. इधर, घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त बाइक का चालक घटनास्थल पर बाइक छोड़कर भाग निकला. बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. दुर्घटनाग्रस्त बाइक कब्जे में है. आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >