ताड़ी उतारने के दौरान पेड़ से गिरकर वृद्ध की मौत

थाना क्षेत्र की धर्मपुर पंचायत अंतर्गत चकवा गांव में बुधवार की शाम ताड़ी उतारने के दौरान तार के पेड़ से गिरकर एक वृद्ध की मौत घटनास्थल पर हो गई

सरायरंजन. थाना क्षेत्र की धर्मपुर पंचायत अंतर्गत चकवा गांव में बुधवार की शाम ताड़ी उतारने के दौरान तार के पेड़ से गिरकर एक वृद्ध की मौत घटनास्थल पर हो गई. मृतक की पहचान चकवा गांव के वार्ड 8 निवासी सुंदर महतो के पुत्र रामनारायण महतो (62) के रूप में की गई है. घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति ताड़ी उतारने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे. इसी दौरान ऊपर से ही स्लिप हो गए और जमीन पर गिर गए. इससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई. मौत की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. वहीं मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >