आंगनबाड़ी केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया.

मोहिउद्दीननगर : राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया. इस दौरान सीडीपीओ मीरा कुमारी, यूनिसेफ के बीएमसी अजय कुमार सिंह, हेल्थ मैनेजर फजले रब, बीसीएम राहुल सत्यार्थी ने नियमित टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की. कुछ केंद्रों पर टेलीमेडिसिन की व्यवस्था नहीं देख निरीक्षी अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई. इस मौके पर साधना सिन्हा, मिथिलेश अर्चना, सुनीति कुमारी, सुलेखा कुमारी, अनामिका कुमारी, चन्द्रकला देवी, नीलम देवी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >