समस्तीपुर में एनएसयूआई का अनशन तीसरे दिन जारी, एक्सप्रेस-वे रूट बदलने की मांग तेज

समस्तीपुर में केएसआर कॉलेज को बचाने और कोचिंग एक्ट लागू करने की मांग को लेकर एनएसयूआई की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है।

Patna Purnia Expressway route: समस्तीपुर में प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे के रूट से सरायरंजन स्थित केएसआर कॉलेज के अस्तित्व को बचाने और जिले में कोचिंग एक्ट को सख्ती से लागू कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही. आंदोलन में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, ललन यादव, विवेक विराट, हिमांशु शेखर, सचिन उर्फ गोलू और गुंजन कुमार चौधरी अनशन पर बैठे हैं.

student protest Samastipur: एसडीएम ने की सकारात्मक वार्ता

तीसरे दिन धरना स्थल पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार ने आंदोलनकारियों से सकारात्मक वार्ता की. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा कॉलेज को बचाने के संबंध में एनएचआई और बिहार सरकार को पत्र भेजा गया है, जिसका जवाब आते ही सूचित किया जाएगा. साथ ही, उन्होंने कोचिंग एक्ट पर जल्द नोटिस जारी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया. हालांकि, एनएसयूआई ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, अनशन जारी रहेगा.

Samastipur news:छात्र संगठनों का मिल रहा समर्थन

आंदोलन के दौरान युवा कांग्रेस के अमन कुमार राय की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई, जिसे छात्र संगठन आइसा का भी पूर्ण समर्थन मिला. आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार राज सहित कई नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंच अपनी एकजुटता जताई. वक्ताओं ने कहा कि यह हजारों छात्रों के भविष्य का सवाल है और सरकार को इस पर तुरंत गंभीर निर्णय लेना चाहिए.

मुख्यमंत्री का पुतला दहन और चेतावनी

प्रशासन के आश्वासन के बाद भी विरोध प्रदर्शन कम नहीं हुआ है. सरकार की नीतियों के विरोध के तहत बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव अंसू और पूर्व कांग्रेस महासचिव मुकेश कुमार चौधरी ने कहा कि यदि जल्द ही एक्सप्रेसवे के रूट में बदलाव नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prakash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >