डेढ़ महीने बाद भी अपहृत किशोरी का सुराग नहीं, एसपी से लगाई गुहार

समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र से डेढ़ महीने पहले कथित तौर पर अपहृत किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही किशोरी बरामद हुई है. परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में शीघ्र कार्रवाई की गुहार लगाई है.

Samastipur News: हलई थाना क्षेत्र के लड़ुआ पंचायत से कथित रूप से अपहृत किशोरी का डेढ़ महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है. मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद न तो नामजद आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही किशोरी की बरामदगी. इससे परेशान परिजनों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

21 जून से लापता है किशोरी

पीड़ित पिता के अनुसार, 21 जून को उनकी पुत्री हलई बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद उन्हें अपहरण की आशंका हुई.

इस संबंध में रिश्ते के भाई धर्मेंद्र राय के पुत्र अमन कुमार को नामजद करते हुए हलई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

कॉल डिटेल में मिले सुराग, लेकिन बरामदगी नहीं

परिजनों का कहना है कि किशोरी के पास मोबाइल फोन था. जांच के दौरान कॉल डिटेल से उसे घर से बुलाने और कथित योजना से जुड़े कुछ सुराग मिले, लेकिन इसके बावजूद अब तक किशोरी का पता नहीं चल सका है.

आरोपी भी घर छोड़कर फरार

मामले में नामजद आरोपी भी घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

पीड़ित परिवार ने एसपी से मामले में शीघ्र कार्रवाई, किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >