बल्लीपुर में युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर फंदे से लटकाया

अज्ञात हमलावरों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से फंदे से लटका दिया. पुलिस ने बुधवार की सुबह हथौड़ी थाना के बल्लीपुर कोल्ड स्टोर के पीछे से बरामद किया.

शिवाजीनगर : अज्ञात हमलावरों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से फंदे से लटका दिया. पुलिस ने बुधवार की सुबह हथौड़ी थाना के बल्लीपुर कोल्ड स्टोर के पीछे से बरामद किया. छानबीन के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. मृत युवक की पहचान बंधार पंचायत वार्ड 16 परशुराम गांव निवासी शीतल दास के पुत्र लक्ष्मण दास (19) के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने शरीर पर जख्म के निशान दिखाते हुए हत्या कर साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से इसे फंदे से लटका देने की आशंका जाहिर की है. ताकि पुलिस इसमें उलझ कर रह जाये. हमलावर बच निकलें. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुनसान चौर में शीशम पेड़ से शर्ट के सहारे गले में फंदा से युवक लटका था. उसके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान भी प्रतीत हो रहे थे. घटना को लेकर मृत युवक की मां गीता देवी ने बताया कि सात भाई-बहनों में लक्ष्मण सझिला पुत्र था. मंगलवार की शाम करीब 4 बजे घर से निकला था. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर चिंता सताने लगी. इसके बाद वह खुद परिजनों के साथ आसपास के चौक-चौराहों पर जाकर काफी खोजबीन की. लेकिन उसका कोई अतापता नहीं चल पाया. परिवार के लोग पूरी रात जगे रहे. इसी बीच बुधवार की अहले सुबह खोजबीन दौरान जानकारी मिली कि कोल्ड स्टोर के पीछे कुछ दूरी पर शीशम पेड़ से शव लटका हुआ है. पीड़ित मां ने बताया कि घटनास्थल पर जब वह पहुंची तो देखा उसके बेटे के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे. शर्ट से गले में फंदा लगाकर पेड़ से लटकाया गया है. रोते-बिलखते परिवार के लोग लक्ष्मण की हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. घटना बाद मृतक की दादी सीता देवी, बहन पूनम देवी समेत परिवार की अन्य महिलाएं शव से लिपटकर फूट-फूट कर रोते हुए हत्यारे को कोसते हुए इंसाफ की गुहार लगा रही थी. ग्रामीणों की मानें तो लक्ष्मण नशा भी करता था. कुछ दिन पूर्व ही नशासेवन के मामले में पुलिस ने हिरासत में भी लिया था. वह गांव में इधर-उधर मजदूरी कर परिवार के साथ रहा करता था. थानाध्यक्ष मोनू राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >