पूत बना कपूत... कुल्हाड़ी से गला काटकर पिता की हत्या, थाने पहुंची मां, FIR

समस्तीपुर से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. पिता की हत्या के आरोप में मां ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

समस्तीपुर: जिले के हलई थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. इन्द्रवारा पंचायत के अकौना गांव में पिता की हत्या के मामले में अब मृतक की पत्नी ने अपने ही बेटे और बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पति की मौत के गम और बेटे पर हत्या का आरोप लगाने की मजबूरी के बीच मां ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. घटना के बाद से मुख्य आरोपी शिव शंकर फरार है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मां ने बेटे-बहू को बनाया नामजद

मृतक रघुवीर साहनी की पत्नी रामकली देवी ने हलई थाना में दर्ज प्राथमिकी में बेटे शिव शंकर और बहू मनीषा कुमारी को नामजद किया है. उनका आरोप है कि दोनों ने मिलकर रघुवीर साहनी की हत्या की. उन्होंने पुलिस से कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए, क्योंकि परिवार के अन्य सदस्यों में दहशत का माहौल है और किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है.

कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, हलई थाना क्षेत्र के इन्द्रवारा पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित अकौना गांव निवासी रघुवीर साहनी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि वारदात को उनके बेटे शिव शंकर ने अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

मोबाइल और डॉग स्क्वायड से मिले अहम सुराग

पुलिस जांच में मोबाइल कॉल डिटेल और वैज्ञानिक साक्ष्यों को अहम माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन करीब चार किलोमीटर के दायरे में रहते हुए आरोपी बेटे और उसकी पत्नी के बीच लगातार मोबाइल पर संपर्क हुआ था. डॉग स्क्वायड और तकनीकी जांच से भी पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की बात कही जा रही है.

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मनीषा कुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. बाद में उन्हें पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी या नहीं. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

यह भी पढे़ं: समस्तीपुर: आज से नगर निकाय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सफाई और जलापूर्ति सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >